ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड में महाशिवरात्रि विवाद पर बोले ओवैसी, हेमंत सरकार और RSS ने भी हिंसा को दिया बढ़ावा

RANCHI: पलामू के पांकी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की सुबह महाशिवरात्रि को लेकर हो रही तैयारियों के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी

झारखंड में महाशिवरात्रि विवाद पर बोले ओवैसी, हेमंत सरकार और RSS ने भी हिंसा को दिया बढ़ावा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

RANCHI: पलामू के पांकी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की सुबह महाशिवरात्रि को लेकर हो रही तैयारियों के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जिम्मेदार ठहराया है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पलामू में हुई हिंसा के लिए सीधे तौर पर RSS जिम्मेदार है. ओवैसी ने पलामू के पांकी में भड़की हिंसा के लिए हेमंत सोरेन सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया. ओवैसी ने कहा कि हेमंत सरकार को जैसा एक्शन लेना चाहिए था नहीं लिया. सरकार चाहती तो हिंसा को रोक सकती थी.


पलामू हिंसा को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पलामू के पांकी में जामा मस्जिद है. वहां पहले कभी भी महाशिवरात्रि का तोरण द्वार नहीं लगा था. हिंसा से पहले भी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दोनों पक्षों के बीच यह समझौता हुआ था कि मस्जिद के सामने तोरण द्वार नहीं बनाया जाएगा. लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग वहां पहुंचे दिया गया. गाड़ियों में आग लगा दी गई. जिसमें 6 लोग घायल हो गए. 


उन्होंने कहा कि इस हिंसा के लिए सीधे तौर पर आरएसएस दोषी है. पलामू हिंसा को साजिश के तहत अंजाम दिया गया है. साथ ही कहा कि हेमंत सरकार भी इस हिंसा के लिए समान रूप से दोषी है. समय रहते सरकार और प्रशासन ने एक्शन नहीं लिया जिसकी वजह से वहां हालात बिगड़े. 


बता दें पलामू के पांकी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की सुबह करीब 830 बजे दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ. उपद्रवियों ने 4 घर, 3 गुमटीनुमा दुकान और 1 कार में आग लगा दी. 4 गाड़ियों में तोड़फोड़ की. झड़प में लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी और पांकी इंस्पेक्टर अरुण महथा समेत 8 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव है. इसे देखते हुए 4 थानों की पुलिस कैंप कर रही है. पांकी में निषेधाज्ञा लागू करते हुए पूरे जिले में 16 फरवरी की शाम तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.


टैग्स