ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत और CM के प्रेस सलाहकार के नाम पर 68 लाख रुपये की ठगी

RANCHI: झारखंड के CM हेमंत सोरेन और उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव पिंटू के नाम पर लाखों रुपए के ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार रांची के अरगोड़ा

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत और CM के प्रेस सलाहकार के नाम पर 68 लाख रुपये की ठगी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के CM हेमंत सोरेन और उनके प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव पिंटू के नाम पर लाखों रुपए के ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार रांची के अरगोड़ा स्थित न्यू एजी कॉलोनी स्थित महाबाबा ऑयल इंडस्ट्रीज ने सड़क का ठेका दिलाने के नाम पर 68 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है.


महाबाबा ऑयल इंडस्ट्रीज के मालिक राजेश सिन्हा ने कोलकाता की एक कंपनी के साथ ठगी का यह कारनामा किया है. राजेश सिन्हा ने 43 करोड़ रुपये के सड़क के ठेके को लेकर कोलकाता के सोहम सुंदर घोष से नगद के रूप में 41 लाख रुपये से अधिक और बैंक ट्रांसफर के नाम पर 27.50 लाख रुपये लिये है. इन जालसाजों ने सोहम सुंदर दास की कंपनी सेनिविदा तो भरवाया, पर उसे डिस्क्वालिफाई कराकर पैसे हड़प लिये. 


इसके बाद अब राजेश सिन्हा और राजीव रंजन सिन्हा पीड़ित सोहम सुंदर घोष का फोन भी नहीं उठाते हैं. खबर यह भी है कि सोहम सुंदर दास से पैसे लेने के बाद इन लोगों ने बैंकाक, थाईलैंड एवं कई अन्य जगहों पर विदेश का दौरा किया. फिलहाल राजेश सिन्हा और राजीव सिन्हा नामक दोनों जालसाजों पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


आपको बता दे झारखंड सरकार को बदनाम करने वाले ऐसे फ्राड लोगों के खिलाफ जल्द ही एक जनहित याचिका भी दायर की जा रही है. जिससे झूठ बोलकर देकर बाहरी कंपनियों को फंसाने वालों का पर्दाफाश किया जा सकें.