ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झारखंड में 22 CDPO की ट्रांसफर-पोस्टिंग, एक ही जगह भेजे दिए गए दो-दो पदाधिकारी

RANCHI : झारखंड सरकार के 22 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। इसके तहत धनबाद सदर के cdpo आराधना को रांची सदर cdpo बनाया गया है। वही पाकुड़ जिले म

झारखंड में 22 CDPO की ट्रांसफर-पोस्टिंग, एक ही जगह भेजे दिए गए दो-दो पदाधिकारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड सरकार के 22 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों  की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है। इसके तहत धनबाद सदर के cdpo आराधना को रांची सदर cdpo बनाया गया है। वही पाकुड़ जिले में दो-दो पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। इस ट्रांसफर पोस्टिंग के संबंध में समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।


जारी अधिसूचना के मुताबिक जामताड़ा जिले के नाला की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी का ट्रांसफर पाकुड़ जिला किया गया है। वही देवघर के पालाजोरी की सीडीपीओ कुमारी ऋतु का भी ट्रांसफर पाकुड़ जिला में किया गया है। हालांकि, इन लोगों को यह नहीं बताया गया है कि पाकुड़ के किस प्रखंड में इनका ट्रांसफर किया गया है।


इसके अलावा अनुपमा मिंज को घाघरा से गुमला ट्रांसफर किया गया है। वहीं, सविता कुमारी को किस्को से लोहरदगा, नंदी रानी को बंदगांव और लोहरदगा, शीला कुमारी को खूंटपानी से पलामू, सुशाना केरकेट्टा को पालकोट से गिरिडीह ट्रांसफर किया गया है।


इसके साथ ही लक्ष्मी भारती को चैनपुर से गढ़वा सदर, रीना साहू को नगरउंटारी से चतरा, अर्चना एक्का को कटकमसांडी हजारीबाग से गोडा ग्रामीण और राजकिशोरी खलखो को चास शहरी,बोकारो से डुमरी, गिरिडीह ट्रांसफर किया गया है।


जबकि , माया रानी को राजधनवार, गिरिडीह धालभूमगढ़ से पूर्वी सिंहभूम, भारती को गोड्डा ग्रामीण से  जामताड़ा सदर, सोनिया मंजूल को देवीपुर, देवघर से लोहरदगा, कुमारी प्रभावती को देवधर सह जसीडीह को तमाङ रांची में ट्रांसफर किया गया है।


इसके अलावा चित्रा यादव को पाकुड चाईबासा सदर से पश्चिमी सिंहभूम, सविता कुमारी को नाला जामताड़ा से पाकुड़, सुप्रिया शर्मा को हरिहरगंज, पलामू से रागनगर-गोविंदपुर, सरायकेला-खरसावा 2 , पूनम टोप्पो को दुमका ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा विमला देवी को लोहरदगा सदर से बाघमारा धनबाद , आराधना को धनबाद सदर से रांची सदर अर्चना सिन्हा को जामताड़ा सदर से मणिका लातेहार, अर्चना सिंह को सिमडेगा सदर और कुमारी ऋतु को पालाजोरी से ट्रांसफर किया गया है।