ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

झारखंड में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, सड़क पर उतरे सैकड़ों कांग्रेसी

RANCHI: अडानी प्रकरण को लेकर विपक्ष का पूरे देश में विरोध जारी है। झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिला मुख्यालयों पर आज कांग्रेस ने धरना दिया।इस मौके पर रांची में प्रदेश कांग्रेस

झारखंड में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, सड़क पर उतरे सैकड़ों कांग्रेसी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: अडानी प्रकरण को लेकर विपक्ष का पूरे देश में विरोध जारी है। झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिला मुख्यालयों पर आज कांग्रेस ने धरना दिया।इस मौके पर रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला और कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।


दरअसल, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप्स की कंपनियों के शेयर में बड़ी गिरावट आई है। जिसका नतीजा हुआ है कि दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी टॉप-20 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। इस दौरान यह जानकारी सामने आई है कि बीमा कंपनी एलआईसी ने अडानी ग्रुप में निवेश किया है।वहीं एसबीआई की तरफ से गौतम अडानी को 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज देने की बात कही जा रही है।


कांग्रेस का आरोप है कि एलआईसी और एसबीआई ने गरीब और मध्यमवर्ग की गाढ़ी कमाई को वित्तीय जोखिम में डाल दिया है। इस पूरे प्रकरण के खिलाफ कांग्रेस ने रांची समेत सभी जिला मुख्यालयों में रैली निकाली और SBI तथा LIC के दफ्तर के बाहर धरना दिया। जिलो में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों ने प्रदर्शन किया जबकि राजधानी रांची में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विरोध मार्च में शामिल हुए।

टैग्स