ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झारखंड चुनाव : महाराष्ट्र-हरियाणा से बीजेपी ने लिया सबक, इस नारे के साथ स्थानीय मुद्दों पर झारखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी

RANCHI : महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद बीजेपी ने सबक लेते हुए रणनीति में बदलाव किया है। बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों की बजाय स्थानीय

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद बीजेपी ने सबक लेते हुए रणनीति में बदलाव किया है। बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों की बजाय स्थानीय मुद्दों के साथ उतरेगी। बीजेपी पहले इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में थी कि आखिर झारखंड में चुनाव का मुद्दा राष्ट्रीय हो या स्थानीय। 

बीजेपी ने झारखंड में 'अच्छे काम सच्ची सरकार' का नारा दिया है। इस नारे के साथ रघुवर सरकार की तरफ से किए गए कामों की चर्चा की जा रही है। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या फिर राष्ट्रीय नेतृत्व के चेहरे के साथ बीजेपी ने झारखंड में कोई नारा नहीं दिया है लिहाजा यह माना जा रहा है कि पार्टी की स्थानीय मुद्दों को आगे रखकर चुनाव लड़ेगी। पिछले 5 साल में रघुवर सरकार की तरफ से झारखंड में किए गए कामों के ऊपर वोट मांगने की तैयारी है। 

'अच्छे काम सच्ची सरकार' के नारे के साथ झारखंड में चुनाव लड़ने उतरी बीजेपी मोदी सरकार की तरफ से किए गए कामों को भी चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा करेगी। धारा 370 को खत्म किया जाना एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर बीजेपी वोटरों को राष्ट्रीयता की भावना से अपने साथ जोड़ सकती है लिहाजा इस बात की उम्मीद कम है कि इस मुद्दे की चर्चा झारखंड के चुनाव में ना हो। लेकिन फिलहाल चुनाव की घोषणा के साथ बीजेपी ने सीएम रघुवर दास के चेहरे और सरकार के कामकाज को जनता के सामने कर दिया है।