ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

झारखंड में पप्पू यादव की भारी बेइज्जती: ओ बिटिया आशीर्वाद दीजिएगा ना..नहीं देंगे हम लोग BJP में देंगे

DESK: झारखंड में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की भारी बेइज्जती हो गयी। चुनाव प्रचार के लिए पप्पू यादव ओपेन कार में पहुंचे थे जहां उन्होंने लड़कियों पूछा कि ओ बिटिया आशीर्वाद द

झारखंड में पप्पू यादव की भारी बेइज्जती: ओ बिटिया आशीर्वाद दीजिएगा ना..नहीं देंगे हम लोग BJP में देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की भारी बेइज्जती हो गयी। चुनाव प्रचार के लिए पप्पू यादव ओपेन कार में पहुंचे थे जहां उन्होंने लड़कियों पूछा कि ओ बिटिया आशीर्वाद दीजिएगा ना..पप्पू यादव के इस सवाल का जवाब देते हुए लड़कियों ने कहा कि नहीं देंगे, हमलोग बीजेपी में देंगे। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कुछ भी नहीं किया है। बीजेपी ने राम मंदिर बनवाया है इसलिए वोट भाजपा को देंगे। 


दरअसल पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव सोमवार को गांडेय सीट की उम्मीदवार हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। ओपेन कार में पप्पू यादव रोड शो कर रहे थे। हाथ में माइक लेकर वो लोगों से जेएमएम को वोट देने की अपील कर रहे थे और कल्पना सोरेन को आशीर्वाद देने की बात कह रहे थे लेकिन एक जगह उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 


वीडियो में यह दिख रहा है कि पप्पू यादव महिलाओं और लड़कियों से कहते हैं कि वोट दीजिएगा ना..जब कोई जवाब नहीं आया तब पप्पू यादव ने फिर पूछा कि ओ बिटिया आशीर्वाद दीजिएगा ना..तभी भीड़ में शामिल एक युवती कहती है कि नहीं देंगे। फिर पप्पू यादव पूछते हैं कि क्यों बेटा ऐसा क्यों बोल रही हो? तब जवाब आता है कि 5 साल से जेएमएम है उसने कुछ भी नहीं किया है। 


हमलोग बीजेपी को वोट देंगे। यह सुनकर पप्पू यादव हैरान रह गये फिर पूछने लगे कि बीजेपी ने 20 साल से क्या किया है? तुम्हारे कहने से कुछ नहीं होगा। तब लड़की ने कहा कि बीजेपी ने बहुत कुछ किया है। राम मंदिर बनाया है। सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। कोई गप्पू यादव लिख रहा है तो कोई यह लिख रहा है कि विश्नोई को धमकी देने वाले की गजब बेइज्जती हो गयी। 




टैग्स