ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में बजने वाला है पंचायत चुनाव का बिगुल, हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज आएगा प्रस्ताव

RANCHI : झारखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने वाला है। झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आज कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव आने की संभावना है। राज्य के अंदर चार से पांच चरणों में पंचाय

झारखंड में बजने वाला है पंचायत चुनाव का बिगुल, हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज आएगा प्रस्ताव
Editor
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बजने वाला है। झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आज कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव आने की संभावना है। राज्य के अंदर चार से पांच चरणों में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। झारखंड में पंचायत चुनाव 10 से 30 दिसंबर के बीच कराए जाने की संभावना है। इससे संबंधित प्रस्ताव पंचायती राज विभाग में तैयार कर लिया है और आज कैबिनेट की बैठक में इसे लाया जाएगा।


हेमंत कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो उसके बाद पंचायत चुनाव का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया जाएगा। राज्यपाल की तरफ से सहमति मिलने के बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता भी प्रभावी हो जाएगी। राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। पंचायत चुनाव काफी पहले हो गए रहते लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इसे टालना पड़ा। जून महीने में ही पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को अंतिम स्वरूप दे दिया गया था। सीटों की आरक्षित स्थिति भी स्पष्ट कर दी गई थी। इसके अलावा उम्मीदवारों को कौन-कौन से सिंबल दिए जाएंगे यह भी तय किया जा चुका है।


झारखंड में पंचायत चुनाव साल 2015 में हुए थे। 5 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद दिसंबर 2020 में पंचायत चुनाव कराए जाने थे लेकिन महामारी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। सरकार ने 7 जनवरी 2021 को अधिसूचना जारी करते हुए सभी पंचायती राज कार्यकारी संस्थाओं के गठन का निर्देश दिया था। इसके बाद से लगातार पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

टैग्स