ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहारी दिग्गजों की झारखंड में निकल गई हवा, JDU और LJP का खाता तक नहीं खुला

RANCHI : झारखंड में जनता का जनादेश अब साफ तौर पर दिखने लगा है। झारखंड के वोटर्स ने हेमंत सरकार के लिए जनादेश दिया है। रघुवर सरकार को सत्ता से दूर कर जनता ने बीजेपी को तो झटका

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में जनता का जनादेश अब साफ तौर पर दिखने लगा है। झारखंड के वोटर्स ने हेमंत सरकार के लिए जनादेश दिया है। रघुवर सरकार को सत्ता से दूर कर जनता ने बीजेपी को तो झटका दिया ही है साथ ही साथ बिहार के दिग्गजों को भी नकार दिया है। बिहार में बीजेपी के साथ एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी का खाता तक नहीं खुला है। दोनों दलों के उम्मीदवारों का जमानत बचना तक मुश्किल है. 

जदयू ने उतारे थे 46 उम्मीदवार

जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड की 46 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसे किसी भी सीट पर रुझानों में बढ़त तक नहीं मिली। जेडीयू उम्मीदवारों की स्थिति के लिए चुनाव नतीजे आने तक का इंतजार करना होगा। जेडीयू की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह सहित बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने चुनाव अभियान की कमान संभाल रखी थी हालांकि अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर आशंकाओं से घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए भी नहीं गए।

लोजपा ने उतारे थे 21 उम्मीदवार

वहीं दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी में भी एनडीए से अलग होकर झारखंड चुनाव में अकेले 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार दिए थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुद झारखंड के कई विधानसभा सीटों पर जाकर प्रचार भी किया लेकिन जनता ने एलजेपी को किसी भी सीट पर तरजीह जी नहीं दी। झारखंड से आ रहे रुझानों के मुताबिक प्रमुख दलों के बाद जिन 5 सीटों पर अन्य की बढ़त बनी हुई है उनमें एनसीपी को 1 सीट, लेफ्ट को 1 सीट के अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त हासिल है। झारखंड में अपने प्रदर्शन से जेडीयू और एलजेपी को केवल निराशा हाथ लगी है।



टैग्स