ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड में मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ, सीएम हेमंत ने 80 बिरसा केंद्रों का किया उद्घाटन

RANCHI: झारखंड के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में झारखंड सरकार ने पहल की है। केंद्र की कौशल विकास योजना की तर्ज पर राज्य के सभी प्रखंडों में ब

झारखंड में मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ, सीएम हेमंत ने 80 बिरसा केंद्रों का किया उद्घाटन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में झारखंड सरकार ने पहल की है। केंद्र की कौशल विकास योजना की तर्ज पर राज्य के सभी प्रखंडों में बिरसा केंद्र खोले जाएंगे, जहां युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत पहले चरण में आज 80 बिरसा केंद्रों का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है। 


इस योजना के शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न केंद्रों पर प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को सरकार की तरफ से रोजगार प्रोत्साहन और परिवहन भत्ता की राशि ऑनलाइन सभी के खातों में ट्रांसफर कर दिया। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 1039 लाभुकों के खाते में 13 लाख से अधिक की राशि भेजा। राज्य के युवाओं को ट्रेंड करने के लिए पहले चरण में 80 प्रखंडों में इसकी शुरुआत हुई है और आने वाले समय में राज्य के सभी प्रखंडों में इस योजना के तहत बिरसा केंद्रों को संचालित किया जाएगा।


इस योजना का देने के लिए सरकार ने पात्रता तय की है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा बिल्कुल मुफ्त में उठा सकेंगे। सामान्य श्रेणी के 18 से 35 साल के युवा और एससी एसटी ओबीसी के तहत आने वाले 50 वर्ष तक के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।ट्रेनिंग के बाद सफल युवक और युवतियों का नियोजन भी किया जाएगा। तीन माह के भीतर नियोजन नहीं होने पर सरकार रोजगार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में युवकों को एक हजार और युवतियों/दिव्यांग/परलैंगिक को हर महीने 15 सौ रुपए एक वर्ष के लिए देगी।