ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

CM लोगों से घर में रहने की कर रहे अपील, मंत्री ने लॉकडाउन तोड़कर 11 बसों को चलाने की दे दी अनुमति

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं. लेकिन उनके ही अपील और लॉकडाउन की धज्जियां उनके कैबिनेट के मंत्री उड़ा रहे हैं.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं. लेकिन उनके ही अपील और लॉकडाउन की धज्जियां उनके कैबिनेट के मंत्री उड़ा रहे हैं. यही नहीं मंत्री ने अधिकारी को लॉकडाउन में 11 बसों को चलाने की अनुमति भी दे दी. अब सवाल उठ रहा है कि क्या झारखंड में सीएम बड़ा है या मंत्री. 

अधिकारी पर शोकॉज नोटिस

सीएम हेमंत सोरेन को जैसे ही यह जानकारी हुई तुरंत उन्होंने मुख्य सचिव को बुलाया. इसके बाद सीएम के आदेश के बाद मुख्य सचिव ने रांची डीसी महिमापत रे को शोकॉज नोटिस जारी कराया. इसमें पूछा गया कि किस परिस्थिति में लॉकडाउन में बसों के परिचालन की अनुमति दी गई है. जबकि लॉकडाउन में जो जहां है वहीं रहने का राज्य सरकार ने आदेश दे रखा है.

सफाई में मंत्री बोले मानवीयता भी कोई चीज है

इसके बारे में कांग्रेस विधायक और सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने लॉकडाउन तोड़ने पर सफाई दी और कहा कि लॉकडाउन के आदेश का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है. मानवीयता की कोई चीज है. विशेष परिस्थिति में रविवार को दिन के एक बजे के करीब बसों को जाने का पास दिया गया. इन बसों से मजदूरों को भेजा गया है. इन मजदूरों को ठेकेदारों ने छोड़ दिया था. अब जाकर यह मामला सामने आया है. जिसके बाद विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है.

टैग्स