ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

झारखंड में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, चाल धंसने से दबकर मजदूर की मौत

GIRIDIH: खबर गिरिडीह से आ रही है, जहां अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से हादसा हुआ है। यहां कोयला की खुदाई करने के दौरान अवैध रूप से बनाई गई चाल अचानक धंस गई। इस हादसे में एक मज

झारखंड में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, चाल धंसने से दबकर मजदूर की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: खबर गिरिडीह से आ रही है, जहां अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से हादसा हुआ है। यहां कोयला की खुदाई करने के दौरान अवैध रूप से बनाई गई चाल अचानक धंस गई। इस हादसे में एक मजदूर की दबकर मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना सीसीएल ओपेनकास्ट माइंस के ठीक पीछे की है।


हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स की पहचान मुफस्सिल थाना इलाके के महुआटांड निवासी 26 वर्षीय प्रकाश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सीसीएल ओपेनकास्ट माइंस के ठीक पीछे कुछ लोगों द्वारा अवैध कोयला खदान का संचालन किया जा रहा था। इसी खदान में कोयला काटने का काम चल रहा था। इसी दौरान चाल धंस गई, जिसमें दबकर प्रकाश पासवान की मौत हो गई।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भाग निकले वहीं संचालक भी फरार हो गया। मामले की सूचना पर स्थानीय मुखिया शिवनाथ साव, वार्ड सदस्य जगदीश पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद इलाक़े में सन्नाटा पसर गया है। क्षेत्र में संचालित अन्य अवैध चाल के अंदर घुसे लोग फरार हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।