ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

झारखंड में इस पार्टी ने टिकट के आवेदन के साथ मांगा 51 हजार रुपए, पार्टी में ही विरोध हुआ शुरू

RANCHI: वैसे तो चुनाव में टिकट बेचकर कई पार्टी के नेता गुप्त तरीके से पैसा कमा लेते है, लेकिन झारखंड में झारखंड विकास मोर्चा (JMM) ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले आवेदक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  वैसे तो चुनाव में टिकट बेचकर कई पार्टी के नेता गुप्त तरीके से पैसा कमा लेते है, लेकिन झारखंड में झारखंड विकास मोर्चा (JMM) ने चुनाव लड़ने के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों से आवेदन के साथ ही 51 हजार रुपए जमा करने को कहा है. इसका विरोध पार्टी के अंदर ही होने लगा है.

बिना पैसा नहीं होगा विचार

पार्टी ने साफ कहा है कि चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले आवेदक अगर आवेदन के साथ पैसा नहीं देते हैं तो उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. अगर जेएमएम के 100 आवेदन भी आते है तो पार्टी को करोड़ों से अधिक का फंड हो जाएगा. कई सवाल भी उठने लगे है कि क्या हेमंत सोरेन पैसे से ही झारखंड में बदलाव लाएंगे. बदलाव को लेकर कई जिलों में वह बदलाव यात्रा भी निकाल चुके हैं.


विरोध शुरू

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के निर्देश का विरोध शुरू हो गया है. केंद्रीय कमेटी के सदस्य बाबर खान ने तर्क दिया है कि जो इंसान पार्टी के लिए आंदोलन के दौरान जेल गया हो वह पैसा दे ये ठीक नहीं है. मैंने 1989 से पार्टी के लिए पसीना बहाया है. वह इस बार पश्चिमी जमशेदपुर से टिकट के दावेदार है. लेकिन राशि देने मेरे लिए संभव नहीं है. इसको लेकर जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को लेकर लेटर भी लिखा है. कई आवेदकों ने आवेदन तो दिया है. लेकिन पैसा जमा नहीं किया है.