ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड में झमाझम बारिश, रांची से लेकर जमशेदपुर तक आफत, चांडिल और दामोदर डैम के गेट बढ़ते जलस्तर के बाद खोले गए

DESK : झारखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार तक जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर

झारखंड में झमाझम बारिश, रांची से लेकर जमशेदपुर तक आफत, चांडिल और दामोदर डैम के गेट बढ़ते जलस्तर के बाद खोले गए
First Bihar
2 मिनट

DESK : झारखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार तक जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर आया है, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। 


राज्य की कई नदियां उफान पर


रांची के नया नगर दीपाटोली से तेतर टोली तक गली से लेकर मेन रोड़ तक जमजमाव हो गया है। तेज हवा के साथ बारिश होने से कई जगहों पर पेड़ सड़क पर गिर गए है। पेड़ गिरने की वजह से बिजली आपूर्ति तक बाधित हो गई है। सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को पेड़ गिरने से कई गाड़िया छतिग्रस्त हो गई।वही जमशेदपुर में लगातार बारिश से स्वर्णरेखा नदी और खरकाई नदी उफान पर है। स्वर्णरेखा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है वही खरकाई नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 137 एमएम बारिश हुई है।


लगातार बारिश से डैम के गेट खोले गए


लगातार हो रही बारिश से बोकारो के तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है, तेनुघाट का जलस्तर बढ़ने के बाद डैम का तीन रेडियल गेट खोल दिया गया है। बेरमो स्थित डैम का गेट भी खोल दिया गया है। तीन गेट खुलने से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश की वजह से जमशेदपुर के चांडिल डैम के 7 गेट खोल दिये गए है। वही लगातार बारिश से रामगढ़ के पतरातू नलकारी नदी में कार और बाइक पानी में बह गई, एनडीआरएफ की मदद से अबतक 4 शवों को बाहर निकाला गया है।

टैग्स