ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा✦Bihar News : बिहार में अब छोटे शहरों से भी भर सकेंगे उड़ान! 13 जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट, अररिया से गया तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा✦‘नीतीश सेतु’ पर सियासत: सुधाकर सिंह बोले- तेजस्वी यादव की सोच का नतीजा है पुल, कार्यकर्ताओं के विरोध को बताया सही✦बिहार में मिली भगवान विष्णु की 800 साल पुरानी दुर्लभ प्रतिमा, कर्णाटवंशी राजाओं के दौर से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व✦बिहार के इन 52 पैक्सों में बनेंगे नए अनाज गोदाम, 34.95 करोड़ रुपये होंगे खर्च; किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा✦'अश्लीलता पर ताली बजाना सामाजिक चरित्र बनता जा रहा', अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के बीच शिवानंद तिवारी का बड़ा सवाल, बोले- गरीबों के जले पर नमक छिड़कने जैसा

झारखंड चुनाव: अमित शाह ने BJP की जीत लिए बाबा से मांगा आशीर्वाद, कहा- कृपा बनाए रखें

DEOGHAR: झारखंड मेंं एक बार फिर से बीजेपी की सत्ता वापसी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं. इस मेहनत के साथ ही मंदिर में भगवान का दर्शन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DEOGHAR: झारखंड मेंं एक बार फिर से बीजेपी की सत्ता वापसी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी जान लगाकर मेहनत कर रहे हैं. इस मेहनत के साथ ही मंदिर में भगवान का दर्शन कर कृपा बनाए और जीत दिलाने की कामना भी कर रहे हैं.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा

अमित शाह ने आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा की. उसके बाद ट्वीट किया कि ‘’ झारखंड के देवघर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बाबा बैद्यनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें. हर हर महादेव.’’

बीजेपी ने 65 पार का दिया है नारा

शाह ने  आज झारखंड में तीन चुनावी सभा को संबोधित किया. गिरिडीह में सबसे पहले जनसभा को संबोधित किया. फिर देवघर और बाघमारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम पर हमला बोला. शाह ने देवघर में कहा कि तीन चरण के मतदान में भाजपा के लिए दिखे समर्थन से यह स्पष्ट है कि झारखंड की जनता ने फिर से भाजपा सरकार बनाने का ठान लिया है. पीएम मोदी और सीएम रघुवर की जोड़ी ने विकास के कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं. हम झारखंड के विकास के लिए संकल्पित हैं. बाघमारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस और JMM का गठबंधन राजनीतिक अवसरवादिता का गठबंधन है. जिसका उद्देश्य है किसी भी तरह सत्ता प्राप्त करना और प्रदेश को लूटना. भाजपा के 5 वर्ष के कल्याणकारी शासन से आज पूरे प्रदेश में भाजपा को गजब का समर्थन मिल रहा है. बता दें कि झारखंड में बीजेपी ने इस बार 65 पार का नारा दिया है. इस 65 पार के चक्कर में बीजेपी ने अपने गठबंधन के सहयोगी दलों को भी किनारा कर दिया है और सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है.

टैग्स