ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

झारखंड में H3N2 से हड़कंप, यहां मिला राज्य का पहला पॉजिटिव मरीज

RANCHI : देश के तमाम राज्यों के बाद अब झारखंड में भी एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस ने दस्तक दे दी है। राज्य के अंदर इस वायरस ने सबसे महिला को अपने चेपट में लिया है। दरअसल, ज

झारखंड में H3N2 से हड़कंप, यहां मिला राज्य का पहला पॉजिटिव मरीज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI  : देश के तमाम राज्यों के बाद अब झारखंड में भी एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस ने दस्तक दे दी है।  राज्य के अंदर इस वायरस ने सबसे महिला को अपने चेपट में लिया है। दरअसल, जमशेदपुर के साकची निवासी 68 वर्षीय महिला में एच-3 एन-2 वायरस की पुष्टि हुई है।


एमजीएम मेडिकल कॉलेज सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने बताया कि, कुल 6 लोगों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें एक महिला के सैंपल जांच में एच3 एन2 वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी पांच निगेटिव पाए गए हैं। फिलहाल यह महिला एमएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इसे बुखार और सर्दी-खांसी है। हालांकि, इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री अब तक नहीं मिली है। यह राज्य का पहला एक्टिव केस माना जा रहा है। 


वहीं, राज्य समेत देश में तेजी से पांव पसार रहे इस वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी सभी राज्यों को पत्र लिख अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। केंद्र की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद झारखंड में भी H3N2 इन्फ्लुएंजा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गयी है। उसमें कहा गया है कि, इस वायरल संक्रमण के मामलों में एंटीबायोटिक मददगार नहीं होगी। ऐसे रोगियों को एंटीबायोटिक दवाओं के बजाय मौसमी फलों के साथ स्वस्थ आहार लेना उचित रहता है। गुनगुने पानी का उपयोग करना लाभप्रद रहेगा. ऐसे रोगियों को बस स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। 


इधर, इस बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हो गया है।  इस वायरस से बचाव के सभी इंतजाम किये गये हैं। विभाग के पास पूरे संसाधन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही एडवाइजरी जारी कर आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू तैयार रखना का निर्देश जारी किया गया है। जरूरत पड़ने पर रिम्स में तुरंत 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयारी होंगे।