ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

झारखंड: जंगली हाथियों का आतंक जारी, महिला की दर्दनाक मौत, एक घायल

RAMGADH: झारखंड में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा. यहां गोला वन क्षेत्र में एक बार फिर से जंगली हाथियों का आतंक शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि तीन हाथियों का

झारखंड: जंगली हाथियों का आतंक जारी, महिला की दर्दनाक मौत, एक घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RAMGADH: झारखंड में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम नहीं ले रहा. यहां गोला वन क्षेत्र में एक बार फिर से जंगली हाथियों का आतंक शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि तीन हाथियों का झुंड जमकर उत्पात मचाया. इस दौरन महुआ चुन रही खोखा गांव की पूनम देवी पति चंद्रनाथ महतो को पैरों से कुचल कर मार डाला है वही एक व्यक्ति को हाथियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया.


बता दें इससे पहले हथियों के झुंड ने पुराना सिरका निवासी रोशन लाल महतो 28 वर्ष पिता जयनंदन महतो को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. बताया जा रहा ही कि सोमवार की सुबह चार बजे कई पास के जंगल में महिलाएं एक साथ महुआ चुनने के लिए गई थी. इसी बीच अचानक जंगली हाथी आ गए. अंधेरा होने के कारण महिलाएं हाथियों को नहीं देख पाई. जब हाथी बिल्कुल सामने आया तो हाथियों को देख अन्य महिलाएं भाग निकली. लेकिन पूनम देवी भाग नहीं पायी और हाथियों ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया.


वही घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों को वन विभाग ने तत्काल 15 हजार रुपये का मुआवजा दिया. साथ ही शेष राशि 3 लाख 85 हजार रुपये पोस्टर्माटम सहित अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देने का आश्वासन दिया गया. 

टैग्स