ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड: फिर जंगली हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला, लोगों में दहशत

RANCHI: झारखंड में हाथियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जंगली हाथियों का झुंड ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. इसके बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया. हाथि

झारखंड: फिर जंगली हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला, लोगों में दहशत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
1 मिनट

RANCHI: झारखंड में हाथियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जंगली हाथियों का झुंड ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. इसके बाद पूरे गांव में भय का माहौल बन गया. हाथियों के झुंड के आने पर ग्रामीण दहशत के माहौल में हैं.


यह हादसा राज्य के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को हुआ है. जंगली हाथियों के झुंड ने 42 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र के बालीडीह गांव में जब यह घटना हुई, इस वक्त राहिन मुंडा शौच के लिए जंगल जा रहे थे. 


बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला के हॉस्पिटल में भेज दिया गया है. आपको बताते चले चांडिल अनुमंडल में इस साल जंगली हाथियों द्वारा कुचल कर मार डाला जाने वाला चौथा व्यक्ति है.


टैग्स