ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

झारखंड में देश का सबसे बड‍़ा हाईकोर्ट भवन बनकर तैयार, 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्धाटन

RANCHI: झारखंड हाई कोर्ट का नया भवन बन कर तैयार हो गया है. जिसका उद्घाटन 24 मई को होगा. जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. इस मौके पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई

झारखंड में देश का सबसे बड‍़ा हाईकोर्ट भवन बनकर तैयार, 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उद्धाटन
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड हाई कोर्ट का नया भवन बन कर तैयार हो गया है. जिसका उद्घाटन  24 मई को होगा. जानकारी के अनुसार इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी. इस मौके पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, CM हेमंत सोरेन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे. 


CM हेमंत सोरेन और झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा के बीच शुक्रवार को वर्चुअल बैठक हुई. वही हाई कोर्ट के नए भवन उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बैठक में नए उच्च न्यायालय भवन के उद्घाटन से संबंधित तैयारियों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई थी. इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे. 


इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल वित्त सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार और डीआईजी अनुप बिरथड़े उपस्थित रहे.


बता दे झारखंड हाई कोर्ट का नया परिचय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 165 एकड़ में फैला हुआ है. जहां 69 एकड़ में हाई कोर्ट के प्रशासनिक भवन, कोर्ट रूम, अधिवक्ता रूम और ऑफिस कार्य के लिए बिल्डिंग बनाए गए हैं. 

टैग्स