ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 27 पहुंची, रांची में 2 और सिमडेगा से एक पॉजिटिव केस आया सामने

RANCHI : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। मंगलवार को झारखंड में तीन नये केस सामने आए हैं। दो मरीज रांची के हॉटस्पाट हिंदपीढ़ी से सामने आया है ज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। मंगलवार को झारखंड में तीन नये केस सामने आए हैं। दो मरीज रांची के हॉटस्पाट  हिंदपीढ़ी से सामने आया है जबकि तीसरा मामला सिमडेगा में मिला है। झाऱखंड में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 27 तक पहुंच गयी है।


झारखंड में मिले तीनों नये केस का कनेक्शन तबलीगी जमात से जुड़ा है। तीनों तबलीगी जमात में शामिल लोगों के संपर्क में आये थे। हिंदपीढ़ी के कोहिनूर चौक से दो मामले हैं जो तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आये थे, जबकि सिमडेगा में मिला संक्रमित व्यक्ति तबलीगी जमात में शामिल होकर दिल्ली से लौटा था। अब यह तीनों किन-किन लोगों केसंपर्क में रहे, इसकी जांच शुरू कर दी गयी है।


रिम्‍स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने तीनों ही मामलों की पुष्टि की है। झारखंड में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इनमें दो की मौत हो चुकी है। 25 मरीज फिलहाल कोरोना पॉजिटिव हैं मतलब कि अभी तक कोई मरीज ठीक नहीं हुआ है।  झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि जो भी नए मरीज मिले हैं वे उन जगहों से ही मिले हैं जहां कोरोना के मरीज पहले से मिल चुके हैं। ऐसे चार स्पॉट के अलावा नई जगहों पर कोरोना का संक्रमण अभी नहीं मिला है। 


टैग्स