ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

हेमंत ने शुरू किया प्रशासनिक बदलाव, रघुवर के सचिव और करीबी रहे सुनील कुमार वर्णवाल का किया ट्रांसफर

RANCHI: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ लेने के दूसरे दिन ही प्रशासनिक बदलाव शुरू कर दिया हैं. रघुवर दास के कार्यकाल में सीएम के सचिव रहे सुनील कुमार वर्णवाल का ट्रांसफर कर दिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ लेने के दूसरे दिन ही प्रशासनिक बदलाव शुरू कर दिया हैं. रघुवर दास के कार्यकाल में सीएम के सचिव रहे सुनील कुमार वर्णवाल का ट्रांसफर कर दिया हैं. सुनील को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग में भेज दिया है. आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई. 

रघुवर के करीबी

सुनील रघुवर के सीएम रहने के दौरान उनके सचिव थे. लेकिन सरकार बदलते सबसे पहले उनका तबादला कर दिया गया हैं. बताया जा रहा है कि वह रघुवर के करीबी थे और रघुवर के सत्ता से बेदखल होने के बाद सबसे पहले उन पर ही गाज गिरी हैं.

तबादला का दौर होगा शुरू

सुनील के साथ ही झारखंड में तबादला का दौर शुरू हो जाएगा. क्योंकि झारखंड में हेमंत सरकार अब अपने हिसाब से जिलों में एसपी और डीएम और विभागों में अधिकारियों को रखेगी. इसलिए पुराने विभागोंं के सचिवों का भी तबाादला आज न कल होना तय हैं. बता दें कि हेमंत सोरेन ने रविवार को ही झारखंड के सीएम पद की शपथ ली थी. शपथ लेने के बाद ही पहले ही दिन कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसला लिया था. इसमें सबसे बड़ा फैसला लिया गया कि पत्थलगड़ी से जुड़े सभी केस को वापस ले लिया जाएगा. इसको लेकर खूंटी में कई लोगों पर केस दर्ज हुआ था. पत्थलगड़ी से जुड़े लोग अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे. इसको लेकर प्रदर्शन हुआ था. जिसमें सैकड़ों लोगों पर केस दर्ज हुआ था. यही नहींं पत्थलगड़ी समर्थकों ने तत्कालीन सांसद करिया मुंडा के बॉडीगार्ड को भी अगवा कर लिया था. इसके अलावे पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका का वेतन जल्द करने का निर्देश दिया था. 


टैग्स