ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड में चौथे चरण का मतदान खत्म, 62. 46 प्रतिशत हुआ मतदान

RANCHI: झारखंड विधानसभा का आज चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है. 15 सीटों पर 62.46 प्रतिशत वोटिंग हुई है. नक्सलियों के धमकी के बाद भी लोगों में मतदान का काफी उत्साह दिखा. लाइट की सम

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा का आज चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया है. 15 सीटों पर 62.46 प्रतिशत वोटिंग हुई है. नक्सलियों के धमकी के बाद भी लोगों में मतदान का काफी उत्साह दिखा. लाइट की समस्या के कारण धनबाद के बूथ संख्या 7 पर मोमबती जलाकर मतदान कराया गया.

नक्सल प्रभावित एरिया के कारण 5 सीटों पर 3 बजे तक हुई वोटिंग

15 विधानसभा सीटों में से 5 पर अति नक्सल प्रभावित सीटें पर 3 बजे तक ही मतदान हुआ. बगोदर 63%, जमुआ 56%, गिरिडीह 60%, डुमरी 61% और टुंडी 63% प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे कम मतदान 32.35 प्रतिशत बोकारों में हुआ. कुछ जगहों पर अपनी मांगों को लेकर लोगों ने वोट का बहिष्कार भी किया. 

इन सीटों पर हुई 5 बजे तक वोटिंग

देवघर, गांडेय, धनबाद, निरसा, झरिया, बाघमारा, मधुपुर, बोकारो, चंदनक्यारी और सिंदरी विधानसभा सीटों पर शाम के पांच बजे तक वोटिंग हुआ. चौथे चरण में इस दो मंत्री अमर कुमार बाउरी और राज पलिवार समेत 221 उम्मीदवार चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं. बता दें कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव हो रहा है. यहां पर 23 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी. 

टैग्स