ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

झारखंड में भी ज्योति मौर्या जैसा किस्सा, पति ने मेहनत-मजदूरी कर बनाया नर्स, अब पत्नी दूसरे युवक के साथ हुई फरार

RANCHI : झारखंड में भी यूपी के प्रतापगढ़ वाला ज्योति मौर्या जैसा किस्सा हुआ है। यहां साहिबगंज जिला के एक शख्स ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर नर्स बनाया और अब वह

झारखंड में भी ज्योति मौर्या जैसा किस्सा, पति ने मेहनत-मजदूरी कर बनाया नर्स, अब पत्नी दूसरे युवक के साथ हुई फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड में भी यूपी के प्रतापगढ़ वाला ज्योति मौर्या जैसा किस्सा हुआ है। यहां साहिबगंज जिला के एक शख्स ने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर नर्स बनाया और अब वह उसके साथ रहने से इनकार कर रही है। इस शख्स का दावा है कि उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई में तकरीबन 4.5 लाख रुपये खर्च किए और जब वह नौकरी करने लगी तो उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इस शख्स के मुताबिक उसकी पत्नी दूसरे युवक के साथ 14 अप्रैल से फरार है। पति अपने हक के लिए पदाधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहा है। पत्नी के साथ उनका 10 साल का बेटा भी है।


दरअसल, साहेबगंज के बांझी बाजार के रहने वाले कन्हाई पंडित की शादी करीब 14 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से कल्पना देवी के साथ हुई थी। कल्पना बोरियो प्रखंड क्षेत्र के तेलों गांव की रहने वाली है। शादी के बाद उसकी पत्नी पढ़ाई करने की जिद करने लगी। पत्नी की जिद के बाद पति ने काफी मुश्किल से  जमशेदपुर के एक नर्सिंग कॉलेज से एएनएम की पढ़ाई करायी। कन्हाई पंडित को  पत्नी को पढ़ाने में उस पर लगभग दो लाख रुपये का कर्ज हो गया। बढ़ते कर्ज को देखते हुए उसने अपनी पत्नी के कहने पर दूसरे राज्यों में  कमाने चला गया। इस बीच उसकी पत्नी साहिबगंज में ही एक नर्सिंग होम में बतौर नर्स काम करने लगी। इसके बाद जब कन्हाई पंडित होली में घर आया तब उसकी पत्नी कर स्वभाव बदला हुआ पाया। 


पति ने बताया कि वह दिन और रात ड्यूटी के नाम पर अक्सर घर के बाहर ही रहने लगी। पति-पत्नी जैसा संबंध नहीं रहा।  धीरे-धीरे उसे संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी अब उससे रिश्ता नहीं रखना चाहती। इसी बीच पत्नी 10 साल के बेटे को लेकर मायके चली गई और आखिरी बार 14 अप्रैल 2023 को बात हुई थी। जब पत्नी से बात नहीं हो सकी तो वह अपने ससुराल गया। वहां उसने सास-ससुर का स्वभाव भी बदला हुआ पाया। इससे उसका शक और गहरा हो गया। कन्हाई का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मिल कर उसका आर्थिक और मानसिक शोषण किया है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी 10 साल के बेटे को लेकर गायब है।


इधर, अब अपनी पत्नी की बेरूखी से तंग आकर अब कन्हाई पंडित अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने साहिबगंज जिला अदालत, उपायुक्त और एसपी के पास शिकायत दर्ज कराई है। न्याय की गुहार लगाई है। उसने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी साहिबगंज से गुहार लगाते हुए पत्नी कल्पना कुमारी, ससुर राजकिशोर पंडित, सास जयंती देवी, साला धर्मेंद्र पंडित के ऊपर मामला दर्ज करते हुए उचित कानूनी करवाई करने का मांग किया है।

टैग्स