ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

झारखंड में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 8 लोग डैम में डूबे, CM ने लोगों के सुरक्षित होने की कामना की

JHARKHAND : बड़ी खबर झारखंड के कोडरमा से आ रही है, जहां दर्दनाक नाव हादसे में 8 लोग डैम में डूब गए जबकि एक शख्स ने तैरकर अपनी जान बचाई है। फिलहाल 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं।घटना क

झारखंड में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 8 लोग डैम में डूबे, CM ने लोगों के सुरक्षित होने की कामना की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : बड़ी खबर झारखंड के कोडरमा से आ रही है, जहां दर्दनाक नाव हादसे में 8 लोग डैम में डूब गए जबकि एक शख्स ने तैरकर अपनी जान बचाई है। फिलहाल 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है और लापता लोगों के सुरक्षित होने की कामना की है।


दरअसल, रविवार को कुछ लोग अपने परिवार के साथ मरकच्चो स्थित पचखेरो डैम घुमने के लिए पहुंचे थे। सुबह 10 बजे सभी नाव पर सवार होकर डैम में बोटिंग का लुत्फ उठा रहे थे। जैसे ही नाव बीच डैम में पहुंची, अनियंत्रित होकर डूबने लगी। जिसके बाद वहां हाहाकार मच गया। सभी ने जान बचाने की कोशिश की लेकिन नाव पर सवार 8 लोग गहरे पानी में डूब गए जबकि एक शख्स ने तैरकर अपनी जान बचाई।


डूबने वाले लोग गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र स्थित खेतों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लापता हुए लोगों में 40 वर्षीय सीताराम यादव, उनके तीन बच्चे 16 वर्षीय सेजल कुमार, 8 वर्षीय हर्ष कुमार और 5 वर्षीय बउआ जबकि प्रफुल्ल सिंह के 16 वर्षीय बेटे राहुल कुमार और 14 वर्षीय अमित शामिल हैं। वहीं प्रदीप सिंह अपने दो बच्चे 14 साल की पलक कुमारी और 17 साल का शिवम सिंह भी डैम में डूब गए हैं।


झारखंड में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 8 लोग डैम में डूबे, CM ने लोगों के सुरक्षित होने की कामना की


झारखंड में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 8 लोग डैम में डूबे, CM ने लोगों के सुरक्षित होने की कामना की

टैग्स