ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झारखंड में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं, हवा ने बढ़ाई कनकनी

RANCHI: झारखंड में एक बार फिर से कनकनी बढ़ गई है। झारखंड में उत्तर भारत और हिमालय से आ रही सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

झारखंड में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं, हवा ने बढ़ाई कनकनी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में एक बार फिर से कनकनी बढ़ गई है। झारखंड में उत्तर भारत और हिमालय से आ रही सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे एक बार फिर से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। 



बता दें कि झारखंड सहित रांची के मौसम में अभी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि राज्य वासियों को कनकनी ठंड से जल्द राहत मिलेगी। बता दें कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में तीन से छह डिग्री की कमी आने से ठंड बढ़ी है। इसकी वजह से कनकनी महसूस की जा रही है। धूप निकलने के बाद कनकनी से राहत मिलती है हालांकि इस दौरान तेज, ठंडी हवा बहती है। ठंडी हवाओं की वजह से शाम को फिर कनकनी महसूस होती है। रात को तापमान गिरता है। 


मौसम के उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार भी बना रहा है। बता दे कि सबसे ज्यादा असर खूंटी में देखने को मिला है। खूंटी का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस था।

टैग्स