ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

झारखंड में 3 IAS का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार

RANCHI: झारखंड में 3 आईएएस का तबादला किया गया है वही 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खान एवं भूतत्व विभाग के संयुक्त सचिव शेखर जमुआर गढ़वा के जिला दंडाधिकारी एव

झारखंड में 3 IAS का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में 3 आईएएस का तबादला किया गया है वही 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खान एवं भूतत्व विभाग के संयुक्त सचिव शेखर जमुआर गढ़वा के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाये गये हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है। 


वही स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव अभिजीत सिन्हा को दुमका का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वही 2012 बैच के आईएएस अधिकारी घोलप रमेश को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 


जबकि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के प्रमंडलीय आयुक्त और 2003 बैच के आईएएस अधिकारी प्रवीण कुमार टोप्पो को पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि 2011 बैंच की आईएएस अधिकारी और मनरेगा आयुक्त रांची राजेश्वरी को जलछाजन मिशन का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 


राजेश्वरी बी. पंचायती राज की निदेशक और राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक हैं। वो राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक सह सदस्य सचिव भी हैं। अब उन्हें जलछाजन मिशन ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।

टैग्स