ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

झारखंड को बड़ी खुशखबरी : अब ढाई घंटे में करें गोवा की यात्रा, लखनऊ जाना भी होगा आसान

RANCHI : झारखंड के लोगों के लिए यह काम की खबर है। अब उन्हें गोवा जाने के लिए अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही लखनऊ और देवघर जाने के लिए भी अब उन्हें क

झारखंड को बड़ी खुशखबरी : अब ढाई घंटे में करें गोवा की यात्रा, लखनऊ जाना भी होगा आसान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के लोगों के लिए यह काम की खबर है। अब उन्हें गोवा जाने के लिए अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।  इसके साथ ही लखनऊ और देवघर  जाने के लिए भी अब उन्हें काफी आसानी होगी। 


दरअसल, राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अब देवघर और गोवा के लिए विमान सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इसको लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट होग्ही। इसको लेकर जो शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अब रांची से गोवा जाने के लिए 26 मार्च को विमान उड़ान भरने लगेंगे। जबकि 27 मार्च को देवघर के लिए फ्लाइट की शुरुआत होगी। वहीं, 28 मार्च से नवाबों के शहर लखनऊ जाना भी आसान हो जायेगा। 


जबकि, देवघर के लिए यात्रियों को एक फ्लाइट 27 मार्च से और दूसरी फ्लाइट 1 जून से मिलेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने समय और शेड्यूल के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के प्रबंधन को प्रस्ताव दिया है। इसको लेकर अब एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया है कि गोवा व देवघर के लिए रांची एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू होनी है। 


बताया जा रहा है कि, इंडिगो ने रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए 20 फ्लाइटों की सूची टाइम - टेबल एयरपोर्ट प्रबंधन को सौंपी है।  इसके अनुसार, रांची से गोवा के लिए विमान 26 मार्च से डेली शाम 6:45 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे गोवा पहुंचेगी। वहीं, रांची से लखनऊ के लिए विमान 28 मार्च से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी व लखनऊ दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी। 


इधर, रांची से देवघर विमान 27 मार्च से दोपहर 3:25 बजे रवाना होगी और शाम 4.25 बजे देवघर पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट 01 जून से दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:35 बजे देवघर पहुंचेगी।