ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झारखंड के इस स्कूल ने एक साथ 83 बच्चों को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए.. क्या है वजह

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के एक स्कूल से एकसाथ 83 बच्चों को निकाल दिया गया है। प्रबंधन ने 83 बच्चों को मार्कशीट और टीसी देते हुए स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्कूल प्रबंधक का कहना

झारखंड के इस स्कूल ने एक साथ 83 बच्चों को दिखाया बाहर का रास्ता, जानिए.. क्या है वजह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के एक स्कूल से एकसाथ 83 बच्चों को निकाल दिया गया है। प्रबंधन ने 83 बच्चों को मार्कशीट और टीसी देते हुए स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि सभी बच्चे परीक्षा में फेल हो गए है, जिसके कारण उन्हें स्कूल से निकाल कर दिया गया है। वहीं इस दौरान बच्चों के रोते-बिलखते परिजनों ने गुहार लगाई कि उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए लेकिन प्रबंधन ने इनकार कर दिया।


दरअसल, जमशेदपुर के साकची स्थित टैगोर सोसायटी हाईस्कूल में मंगलवार को परीक्षा में 83 बच्चे फेल हो गए। जिसके बाद स्कूल के प्रबंधन ने सभी को मार्कसीट और टीसी देते हुए स्कूल से निलंबित कर दिया। इस घटना से निष्कासित बच्चों के परिजनों के आंसू छलक आए। अभिभावक लगातार स्कूल प्रबंधन से बच्चों को अगली क्लास में प्रमोट करने की मांग कर रहे थे, जिसे स्कूल प्रबंधकों ने इनकार कर दिया। स्कूल के इस कार्रवाई के बाद नाराज अभिभावकों ने स्कूल परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं स्कूल के प्रबंधक ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों और बच्चों को समझाकर शांत कराया।  


बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल फीस बकाया होने की वजह से बच्चों का रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया जा रहा था। फीस का भुगतान करने के बाद रिपोर्ट कार्ड तो दिया, साथ ही टीसी भी थमा दिया गया। 8वीं कक्षा में नामांकित कुल 227 छात्रों में से 83 बच्चों को बाहर का रास्ता दिखा गया। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि जिन बच्चों को टीसी दिया गया है वे पढ़ाई में बेहद कमजोर हैं। बच्चों को स्कूल से चेतावनी दी गई थी, मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा गया था। अभिभावकों को भी बुलाकर कहा गया था कि बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। इसके बावजूद भी सभी बच्चें परीक्षा में फेल हुए। प्रिंसिपल ने कहा कि इस मामले पर कमिटी की बैठक होगी। जिसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।

टैग्स