ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना से मौत, मेदांता में चल रहा था इलाज

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है. कोरोना के कारण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मौत हो गई है. हाजी हुसैन अंसारी का रांची के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. इलाज

झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की कोरोना से मौत, मेदांता में चल रहा था इलाज
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है. कोरोना के कारण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मौत हो गई है. हाजी हुसैन अंसारी का रांची के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही उनकी मौत हुई है. 

बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री कल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद उनको रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन आज उनकी 73 साल की उम्र में कोरोना के कारण मौत हो गई. उनके निधन के बाद कई नेताओं ने शोक जताया है. वह मधुपुर से कई बार विधायक रह चुके हैं. कई सरकारों में वह मंत्री भी रह चुके थे. 

सीएम हेमंत ने जताया शोक

सीएम  हेमंत सोरने ने उनके निधन पर शोक जताया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि ''सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूं. हाजी साहब ने झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी. वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे. परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.''


टैग्स