ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

झारखंड के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत! इस दिन से शुरू होगी प्री-मानसून की बारिश

RANCHI: भीषण गर्मी और हीटवेव की मार झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के पूर्वी मध्य भाग वाले जिलों में 12 जून यानी कल से प्री-मानसून की

झारखंड के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत! इस दिन से शुरू होगी प्री-मानसून की बारिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: भीषण गर्मी और हीटवेव की मार झेल रहे झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के पूर्वी मध्य भाग वाले जिलों में 12 जून यानी कल से प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है हालांकि झारखंड में मॉनसून के आने से पहले राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।


दरअसल, केरल में बीते 8 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है। अमूमन 1 जून को केरल में मानसून प्रवेश करता है लेकिन इस बार एक सप्ताह की देरी से मानसून केरल पहुंचा है। मानसून के झारखंड में आने का अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून के केरल से झारखंड पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लगता है। इससे पहले प्री-मानसून की बारिश से राज्य के कुछ हिस्से में लोगों को राहत मिल सकती है। 


हालांकि फिलहाल राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। झारखंड में पिछले 24 घंटों में 44.6 डिग्री के साथ गोड्डा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। रविवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 41.6, बोकारो का 40.5, देवघर का 43.3, हजारीबाग का 38.4 तापमान दर्ज कियागया है। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

टैग्स