ब्रेकिंग
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

झारखंड के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत; एक दर्जन लोग हुए बिमार

GIRIDIH : झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक गांव में डायरिया के प्रकोप से दो की मौत हो गई है। जबकि दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं

झारखंड के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत; एक दर्जन लोग हुए बिमार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GIRIDIH : झारखंड के गिरिडीह से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक गांव में डायरिया के प्रकोप से दो की मौत हो गई है। जबकि दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जानकारी मिलने के डेढ़ घंटे के अंदर विधायक और स्थ्य विभाग की टीम, बीडीओ, सीओ के साथ गांव पहुंच गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, हरलाडीह पंचायत के मंदनाडीह गांव में फैले डायरिया से प्रभु बेसरा (48 वर्ष) पिता पैका बेसरा और बड़की देवी (70 वर्ष) पति जीवन बेसरा की मौत हो गयी। वहीं,  इस गांव में डायरिया से एक दर्जन से अधिक लोग पीड़ित हैं। इस घटना के बाद तत्काल पीड़ित लोगों की एक सूची बनाकर पीएचसी हरलाडीह व सीएचसी पीरटांड़ में भर्ती किया गया। 


वहीं, इस घटना को लेकर विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने डायरिया से पीड़ित परिवारों को तत्काल अनाज की व्यवस्था करवायी। वहीं, खराब चापाकलों को ठीक कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का चारों चापाकल खराब है। इसके कारण उन्हें कुआं का पानी पीना पड़ रहा है।विधायक ने बीडीओ मनोज मरांडी को डायरिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। 


इधर,डायरिया के प्रकोप के बाद गांव में घर-घर ओआरएस का पैकेट बांटने एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू किया गया। मौके पर सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, डॉ प्रमोद, डॉ रवि महर्षि, बीपीएम सरिता कुमारी, ओपी प्रभारी अजय सोय आदि मौजूद थे।