ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

इस दिन हड़ताल पर रहेंगे झारखंड के सभी डॉक्टर, चरमरा सकती है राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां डॉक्टरों ने राज्यव्यापी हड़ताल का एलान कर दिया है। सुरक्षा की मांग को लेकर आगामी एक मार्च को राज्यभर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। ऐस

इस दिन हड़ताल पर रहेंगे झारखंड के सभी डॉक्टर, चरमरा सकती है राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां डॉक्टरों ने राज्यव्यापी हड़ताल का एलान कर दिया है। सुरक्षा की मांग को लेकर आगामी एक मार्च को राज्यभर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है। IMA और झारखंड चिकित्सा सेवा संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती है तो डॉक्टर बड़ा निर्णय लेने को बाध्य हो जाएंगे।


दरअसल, सोमवार को रांची के ऑथोर्पेडिक सर्जन डॉ अंचल पर कातिलाना हमले के बाद IMA की आपात बैठक बुलाई गई। इस बैठक में डॉक्टरों ने 1 मार्च को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। IMA और झारखंड चिकित्सा सेवा संघ ने हाल के दिनों में राजधानी रांची समेत राज्य के दूसरे जिलों में हुए डॉक्टरों पर हमले का विरोध जताया है। एक मार्च को डॉक्टर अस्पताल में जाएंगे लेकिन इलाज नही करेंगे। इमरजेंसी को हड़ताल में मुक्त रखा गया है।


IMA ने प्रस्ताव पारित कर राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट लागू करने और बायोमैट्रिक अटेंडेंस से डॉक्टरों को मुक्त रखने की मांग सरकार से की है। इधर, झासा कहा है कि राज्य में डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसके विरोध में यह सांकेतिक आंदोलन है, इसके बाद भी अगर सरकार कोई ठोस पहल नहीं करती है तो आंदोलन और तेज होगा।

टैग्स