ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

झारखंड के 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आप, अरविंद केजरीवाल ने दी सहमति

RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने भी झारखंड में विधानसभा का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. आप झारखंड के 40 विधानसभा स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी ने भी झारखंड में विधानसभा का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. 

आप झारखंड के 40 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. इसको लेकर दिल्ली के सीएम और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सहमति दे दी है. जिसके बाद पार्टी ने जी जान लगा दिया है. बताया जा रहा है कि किसी दल के साथ आप झारखंड में गठबंधन नहीं करेगी.

आप ने चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के चयन की प्रकिया शुरू कर दी है. उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सह झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में बनी नौ सदस्यीय चुनाव अभियान समिति कर रही है. बता दें कि झारखंड में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी झारखंड में चुनाव लड़ने वाली है. एआईएमआईएम जहां पर सबसे अधिक मुस्लिम वोटर वाले गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, महगामा, डुमरी, राजमहल, मधुपुर, जमशेदपुर पूर्वी, रांची, हटिया में प्रत्याशी उतारे की पहले ही घोषणा कर दी है.