ब्रेकिंग
युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? युवाओं के लिए अच्छी खबर: बिहार के इन 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में जल्द शुरू होगी AI की पढ़ाई, AICTE ने दी मंजूरीकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ?

सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड से 10 खिलाड़ी लेंगे भाग

RANCHI: झारखंड के 10 सीनियर पैरा खिलाड़ी सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 16-21 मार्च तक पुणे में किया जा रहा है। 21वीं सीनि

सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड से 10 खिलाड़ी लेंगे भाग
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के 10 सीनियर पैरा खिलाड़ी सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन  16-21 मार्च तक पुणे में किया जा रहा है। 21वीं सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता है। जिसमें पैरालंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड से 10 सीनियर पैरा खिलाड़ी भाग लेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए कमेटी के अध्यक्ष शशि रंजन सिंह और उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता ने बताया कि 14 मार्च को सीनियर राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए कोच मुकेश चौबे एवं टीम अधिकारी गणेश प्रसाद की अगुवाई में झारखंड से 10 सदस्यीय टीम पुणे जाएगी। 

दरअसल,  पिछले महीने धनवाद में आई.आई.टी ग्राउंड में 22वीं राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें झारखंड के पूरे 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन्हीं खिलाड़ियों में से पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निर्धारित मापदंड के नियम के अनुसार 10 पैरा खिलाड़ियों को चयन पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया। 


बता दें कि, चयनित खिलाड़ियों में देवघर से रोहित यादव, अनाम हैदर, शोएब अंसारी, रोहित कुमार और हरिलाल टूडू, धनबाद से मो. आजाद, पवन कुमार, रांची से चंदन कुमार, गिरिडीह से आकाश कुमार सिंह और जामताड़ा से काजल कुमारी शामिल हैं। वहीं पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने बताया कि खेल नीति प्रावधान के तहत झारखंड सरकार भी इन खिलाड़ियों की सहायता कर रही है। झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, जूते तत्काल मुहैया कराए गये हैं।

टैग्स

संबंधित खबरें