ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड: हार्डकोर नक्सली अमन गंझू से पूछताछ करेगी NIA, पांच दिनों की रिमांड मिली

RANCHI: NIA भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर से पुछताछ करेगी। एनआईए ने रीजनल कमांडर को पांच दिनों के लिए रिमांड पर ले लिया है। खबरों कि मानें तो एनआईए रीजनल कमांडर अमन गंझू से 2019 मे

झारखंड: हार्डकोर नक्सली अमन गंझू से पूछताछ करेगी NIA, पांच दिनों की रिमांड मिली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: NIA भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर से पुछताछ करेगी। एनआईए ने रीजनल कमांडर को पांच दिनों के लिए रिमांड पर ले लिया है। खबरों कि मानें तो एनआईए रीजनल कमांडर अमन गंझू से 2019 में पीसीआर वैन पर हुए हमले के बारे में पुछताछ करेगी। बता दें कि, अमन गंझू बूढ़ा पहाड़ इलाके में सक्रिय था। जिसने दिसंबर 2022 में आत्मसमर्पण किया था। फिलहाल अमन गंझू रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय करागार में बंद है। 


दरअसल, अमन गंझू भाकपा माओवादी का रीजनल कमांडर है। जो लंबे समय से झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ पर सक्रिय रहा था। अमन गंझू ने नवंबर 2019 में लातेहार स्थित लुकुइया मोड़ पर चंदवा थाने की पीसीआर वैन पर हमला किया था। इस हमले में ASI सुकरात उरांव सहित होमगार्ड के 3 जवान शहीद हो गए थे। 


पुलिस ने इस हमले के पीछे अमन गंझू और उसके साथियों का हाथ होने अशंका जताई थी। साथ ही अमन गंझू पर 15 लाख का इनाम भी घोषित किया था। अब मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए अमन गंझू को 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पुछताछ करने वाली है। एनआईए की टीम उसे 20 फरवरी के रिमांड पर लेगी और पूछताछ के बाद 25 फरवरी को उसे फिर से कोर्ट में पेश करेगी।