ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

झारखंड : घर में घुस तीन बच्चों ने लड़की के साथ किया गंदा काम, प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट हैं आरोपी

BOKARO : झारखंड के बोकारो से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां थर्मल थाना क्षेत्र में तीन किशोरों ने एक घर में घुसकर 14 साल की छात्रा के साथ गंदे कामों को अंजाम दिया है।

झारखंड : घर में घुस तीन बच्चों ने लड़की के साथ किया गंदा काम, प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट हैं आरोपी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BOKARO : झारखंड के बोकारो से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां थर्मल थाना क्षेत्र में तीन किशोरों ने एक घर में घुसकर 14 साल की छात्रा के साथ गंदे कामों को अंजाम दिया है। इस दौरान छात्रा अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान तीनों किशोर उसके घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर उसके साथ गंदे कामों को अंजाम दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्स यूनिट कॉलोनी में एक 14 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेले सो रही थी। उसी समय उसके घर में पांचवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के तीन छात्र घुस गए और दरवाजा बंद कर इसके साथ बारी - बारी से गंदे कामों को अंजाम देने लगे। इस दौरान इन लोगों ने लड़की के साथ मारपीट की भी घटना को अंजाम दिया। हालांकि, इस घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद इन तीनों किशोर को अरेस्ट कर लिया गया है। 


वहीं, इस घटना को लेकर  पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसने बताया कि वह काम करने घर से बाहर गई थी। उसकी छोटे बहन अकेली थी। घर लौटने पर उसने दरवाजा बंद पाया। खिड़की से झांका तो तीन लड़के उसकी बहन के साथ जबर्दस्ती कर रहे थे। उसने शोर मचाया तो तीनों लड़के वहां से भागे।


इधर, इस घटना को लेकर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान व बेरमो महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामला आते ही तीनों नाबालिग आरोपियों को वहीं के सिक्स यूनिट कॉलोनी से पकड़ लिया गया। आरोपियों की उम्र 12 से 14 वर्ष की है। जिसमें एक आरोपी पांचवीं, दूसरा आरोपी सातवीं और तीसरा आरोपी आठवीं कक्षा का छात्र है।

संबंधित खबरें