ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में मातम का माहौल

बताया जाता है कि चारों बच्चे घर से गहरे गड्ढे में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान किसी को भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा। जिसके कारण एक के बाद एक चारों बच्चे पानी में समां गये।

JHARKHAND NEWS
4 बच्चों की डूबने से मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव की है। जहां मंगलवार की दोपहर नहाने के दौरान गहरे गड्ढे में चार बच्चे डूब गये और चारों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अवधेश राम के 8 साल के पुत्र लक्की कुमार,संतोष राम के 12 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार, बाबूलाल के 16 वर्षीय पुत्र नारायण चंद्रवंशी और 13 वर्षीय हरिओम चंद्रवंशी के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि चारों बच्चे घर से गहरे गड्ढे में नहाने के लिए पहुंचे थे। नहाने के दौरान किसी को भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा। जिसके कारण एक के बाद एक चारों बच्चे पानी में समां गये। बच्चों की आवाज सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। 


आनन-फानन में चारों बच्चों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पूरे इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है। 


टैग्स