ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

झारखंड विधानसभा चुनाव : अंतिम चरण के लिए वोटिंग शुरू, हेमंत सोरेन की अग्निपरीक्षा

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव का पांचवें और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है. 6 जिलों की 16 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. 16 सीटों पर कुल 237 प्रत्याशी अपनी किस्मत आ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

RANCHI  : झारखंड विधानसभा चुनाव का पांचवें और अंतिम चरण के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है. 6 जिलों की 16 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. 16 सीटों पर कुल 237 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी कतारें दिखने को मिल रह है. आज वोटर हेमंत सोरेन, मंत्री लुईस मरांडी, मंत्री राणा रंधीर समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला करेंगे और सभी को भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा. 


जिन 16 सीटों पर चुनाव हो रहा है इसमें से राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वही, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा. जिसमें लाखों मतदाता भाग लेंगे. चुनाव आयोग ने लोगों से मतदान शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचने की अपील की है. बता दें कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव हो रहा है. चार चरणों का मतदान हो चुका है.  मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी. 



टैग्स