ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

झारखंड: ED कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम मधु कोड़ा, अवैध संपत्ति अर्जित करने का है आरोप

RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा अपने सहयोगियों के साथ आज ईडी कोर्ट के समक्ष पेश हुए। कोड़ा के साथ साथ उनके सहयोगी विनोद सिन्हा, मनोज पुनमिया, अनि

झारखंड: ED कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम मधु कोड़ा, अवैध संपत्ति अर्जित करने का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा अपने सहयोगियों के साथ आज ईडी कोर्ट के समक्ष पेश हुए। कोड़ा के साथ साथ उनके सहयोगी विनोद सिन्हा, मनोज पुनमिया, अनिल आदिनाथ बस्तावड़े समेत अन्य आरोपी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए हालांकि मामल पर सुनवाई नहीं हो सकी।


दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज कोर्ट में ED की तरफ से गवाहों को पेश किया जाना था लेकिन आज भी ईडी के गवाह कोर्ट में नहीं पहुंच सके, जिसके कारण आज भी मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। 31 मार्च को मामले पर अगली सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में भी ईडी के गवाह कोर्ट में नहीं पहुंच सके जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी थी।


बता दें कि पूर्व सीएम मधु कोड़ा और उनके कैबिनेट में शामिल मंत्रियों और उनके करीबी नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने सरकार में रहते हुए गलत तरीके से करोड़ों रुपए की अवैध कमाई की थी। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी ने की। इस मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, बंधु तिर्की और हरिनारायण राय को कोर्ट ने पहले ही सजा सुना दी है वहीं अभी भी कई लोग ट्रायल फेस कर रहे हैं। 

टैग्स