ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

DGP बोले-CM के काफिला पर हमला सुनियोजित साजिश, ऐसे लोगों को कुचल देंगे..हाथ-पैर तोड़ दिया जाएगा

RANCHI: राजधानी रांची में सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के बाद डीजीपी एमवी राव का बयान आया है. डीजीपी ने कहा कि यह हमला सुनियोजित साजिश थी. ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा

DGP बोले-CM के काफिला पर हमला सुनियोजित साजिश, ऐसे लोगों को कुचल देंगे..हाथ-पैर तोड़ दिया जाएगा
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  राजधानी रांची में सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले के बाद डीजीपी एमवी राव का बयान आया है. डीजीपी ने कहा कि यह हमला सुनियोजित साजिश थी. ऐसे लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों को कुचल दिया जाएगा. 

गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

डीजीपी ने कहा कि झारखंड में गुंदागर्दी नहीं चलेगी. इस घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर कड़ी सजा दिलायी जाएगी. किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा. जिस तरह से वह पेश आए है उनके अंदाज में ही जवाब दिया जाएगा. मूर्खों को कानून के बारे में पता नहीं है. उनको कोई भी ताकत बचा नहीं पाएगी. अगर साजिशकर्ता दोबारा इस तरह की करने की कोशिश करेंगे तो उनका हाथ पैर तोड़ दिया जाएगा. 

सीएम के काफिले पर हुआ हमला

सीएम हेमंत सोरेन के काफिले पर नाराज ने लोगों ने पथराव कर दिया. इसमें कई गाड़ियों क्षत्रिग्रस्त हो गई है. भीड़ ने सोरेन के काफिले की पेट्रोलिंग कार के शीशे भी तोड़ दिए. किसी तरह से सीएम को रूट बदलकर अपने आवास जाना पड़ा.

सिर कटी लाश मिलने से नाराज लोग

रविवार को ओरमांझी में एक युवती का सिर कटी लाश मिली थी. लड़की के शरीर पर कपड़ा भी नहीं था. युवती का सिर अब तक पुलिस खोज नहीं पाई है और नहीं आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसको लेकररांची के किशोरगंज चौक पर कुछ हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे थे, इस बीच ही सीएम का काफिला प्रोजेक्ट भवन से कांके रोड आवास की ओर जा रहा था. तभी भीड़ ने CM के काफिले पर भी हमला बोल दिया. इस हमले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवल किशोर प्रसाद को गंभीर चोटें आईं हैं. उनको रांची के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.