ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

झारखंड दौरे से दिल्ली वापस लौटीं राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, विजिटर्स बुक में लिख दी ये बड़ी बात

RANCHI: तीन दिवसीय झारखंड दौरे के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस दिल्ली लौट गईं। तीन दिनों के दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने देश के सबसे बड़े हाई कोर्ट का उद्घाटन किया

झारखंड दौरे से दिल्ली वापस लौटीं राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, विजिटर्स बुक में लिख दी ये बड़ी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: तीन दिवसीय झारखंड दौरे के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस दिल्ली लौट गईं। तीन दिनों के दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने देश के सबसे बड़े हाई कोर्ट का उद्घाटन किया और विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल हुईँ। राष्ट्रपति का यह दौरा न सिर्फ उनके लिए अहम रहा बल्कि झारखंड की जनता के लिए भी बेहद खास रहा। दिल्ली वापस लौटने पहले राष्ट्रपति ने राजभवन के विजिटर बुक में अपने दौरे के बारे में लिखा है।


राष्ट्रपति ने लिखा कि, “राज भवन रांची के सुंदर परिसर में आकर मुझे बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। यहां पर प्रवेश करते ही इस भवन में बिताए 6 वर्षों की सुंदर स्मृतियां फिर से जीवंत हो गईं। मैं झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन जी और यहां के लोगों को मेरे स्नेहपूर्ण आदित्थ के लिए हृदय से धन्यवाद देती हूं। यहां की टीम के सभी सदस्यों और कर्मचारियों को सराहना करती हूं, जिनसे मिलकर मुझे ऐसा लगा कि मैं अपने घर वापस आई हूं। उन सभी के उज्जवल भविष्य के लिए मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं”। 


बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में गुरुवार को राज भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे और उन्होंने राष्ट्रपति का आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति के साथ इतने घंटे बिताने के बाद भी यह एहसास नहीं हुआ कि हम देश की राष्ट्रपति के साथ हैं। बल्कि ऐसा लग रहा था जैसे हम अपने अभिभावक एवं मार्गदर्शक के साथ समय व्यतीत कर रहे हों। 


झारखंड दौरे से दिल्ली वापस लौटीं राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, विजिटर्स बुक में लिख दी ये बड़ी बात

टैग्स