ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कांग्रेस प्रभारी ने कहा- सरकार बनी तो हर घर के एक सदस्य को देंगे नौकरी

RANCHI: झारखंड कांग्रेस की रांची में आज जन आक्रोश रैली हुई. इस रैली में बड़ी-बड़ी घोषणा की गई. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव आरपीएन सिंह ने कहा कि अगर झारखंड में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड कांग्रेस की रांची में आज जन आक्रोश रैली हुई. इस रैली में बड़ी-बड़ी घोषणा की गई. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव आरपीएन सिंह ने कहा कि अगर झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर घर में कम से कम एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी. सिंह ने कहा कि जिसको अगर नौकरी नहीं मिल पाएगी उसको बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. इससे लोगों को भूखे सोने की नौबत नहीं आएगी. 

किसानों का कर्ज होगा माफ

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार यहां पर बनती है तो झारखंड के सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा. अगर महागठबंधन की भी सरकार बनती है तो कर्ज को माफ हर कीमत पर कराएंगे.

लोगों को मिलेगी नौकरी

उरांव ने कहा कि झारखंड में कई विभागों में हजारों पद रिक्त है. इसको भरा जाएगा. जिससे झारखंड के युवाओं को रोजगार मिलेगा. उरांव ने कहा कि जिस से कंपनी लगाने के नाम पर जमीन ली गई है अगर उस जमीन पर 5 साल के अंदर कंपनी नहीं लगती है तो छत्तीसगढ़ के तर्ज पर जमीन मालिक को जमीन वापस कराया जाएगा. इस रैली में शामिल होने के लिए झारखंड के कई जिलों से लोग आए थे.

टैग्स