ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

झारखंड: चना बेचने जा रहे पिता-पुत्री को पिकअप ने रौंदा, मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

PALAMU: खबर झारखंड के पलामू से है जहां पिकअप वाहन के धक्के से पिता -पुत्री की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क एनएच 98 को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक फिरोज खा

झारखंड: चना बेचने जा रहे पिता-पुत्री को पिकअप ने रौंदा, मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PALAMU: खबर झारखंड के पलामू से है जहां पिकअप वाहन के धक्के से पिता -पुत्री की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क एनएच 98 को जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मृतक फिरोज खान और उसकी 15 साल की बेटी शमा परवीन चौगोना धाम के पास प्रतिदिन की तरह चना बेचने के लिए जा रहे थे. इसी क्रम में पिकअप वाहन ने धक्का मार दी. जिससे बेटी की घटनास्थल पर मौत हो गयी.


बता दें यह घटना मंगलवार की सुबह पांच बजे की है. जिले के मेदिनीनगर औरंगाबाद के मार्ग के नावाबाजार स्थित चौगावां धाम स्थित एनएच 98  के पर यह हादसा हुआ. हादसे में बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वही पिता को घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. लेकिन उनकी भी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. 


वही घटना के बाद पिकअप वाहन फरार हो गया था. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया. सड़क जाम की सूचना मिलने पर छतरपुर के अंचलाधिकारी उन्नाव बाजार के जिला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम को हटाया. जिसके बाद आवागमन शुरू हो पाया है. मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि देने की घोषणा की गयी.

टैग्स