ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

Hemant Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, यह जरूरी फैसले लेगी हेमंत सरकार

RANCHI: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज यानी सोमवार को है. CM हेमंत इसकी अध्यक्षता करेंगे. इस अहम मीटिंग में राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा के बाद अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद

Hemant Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, यह जरूरी फैसले लेगी हेमंत सरकार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज यानी सोमवार को है. CM हेमंत इसकी अध्यक्षता करेंगे. इस अहम मीटिंग में  राज्य में विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा के बाद अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है. 


बता दें कि प्रोजेक्ट भवन सभागार में मीटिंग दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी. जहां पिछली कैबिनेट मीटिंग में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने 60:40 पर आधारित नियोजन नीति को पारित कराया था. लेकिन फिलहाल उक्त नियोजन नीति का झारखंड के युवाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है. 


गौरतलब है कि राज्य में 15 मार्च से बदले मौसम के दौरान आंधी और ओलावृष्टि की वजह से रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही सब्जियों की खेती भी प्रभावित हुई है. और पहले से ही सुखाड़ का दंश झेल रहे किसानों के लिए कैबिनेट की बैठक में कोई अहम फैसला लिया जा सकता है.  


23 मार्च को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हुआ. इस सत्र में गर्मी के मौसम के आगमन को देखते हुए पेयजल और जल संरक्षण को लेकर विधायकों द्वारा कई सवाल पूछे गए थे. तो उम्मीद है कि वैसे जिलों में जहां भूजल स्तर काफी नीचे है, वहां के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का ऐलान किया जा सकता है.  

टैग्स