ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

झारखंड : बोकारो-पुरुलिया हाइवे पर तेज रफ़्तार मालवाहक गाड़ी पलटी, दो की मौत; चार घायल

BOKARO : झारखंड में सड़क हादसों में ममलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी मे

झारखंड : बोकारो-पुरुलिया हाइवे पर तेज रफ़्तार मालवाहक गाड़ी पलटी, दो की मौत; चार घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BOKARO : झारखंड में सड़क हादसों में ममलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बोकारो से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है तो चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो-पुरुलिया हाइवे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक मालवाहक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। यह दुर्घटना पिन्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के बेड़ानी मोड़ के पास हुई है। मालवाहक गाड़ी पुरुलिया से चास की आ रही थी। इसी दौरान बेड़ानी मोड़ के पास उसका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। 


वहीं, इस हादसे में मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के छोटा चाचड़ा निवासी लक्ष्मीकांत बाउरी और दारू महतो की मौत के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान जयदेव बाउरी, सन्यासी बाउरी, सुधांशु दुआरी और नित्यानंद दुआरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौक पर चीखपुकार मच गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पिन्ड्राजोरा थाने की पुलिस को सूचना दिया।


इधर, इस घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए  बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन काफी तेज गति में था। बेड़ानी मोड़ के पास वाहन असंतुलित हो गया और पलटकर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।