ब्रेकिंग
CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी 1st Bihar/Jharkhand की खबर के आगे सारी सेटिंग पर फिरा पानी ! फर्जी मास्टिक वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल RWD के पावरफुल 'कार्यपालक अभियंता' को होना पड़ा 'सस्पेंड'Bihar DA Hike : DA बढ़ोतरी से लेकर 11 नए सैटलाइट टाउन तक! सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलानमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी 1st Bihar/Jharkhand की खबर के आगे सारी सेटिंग पर फिरा पानी ! फर्जी मास्टिक वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल RWD के पावरफुल 'कार्यपालक अभियंता' को होना पड़ा 'सस्पेंड'Bihar DA Hike : DA बढ़ोतरी से लेकर 11 नए सैटलाइट टाउन तक! सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलानमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

झारखंड : BJP नेता की मौत के बाद बबाल, गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो फूंकी; रोड जाम

RANCHI : झारखंड के लातेहार में कोल व्यवसायी सह बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या के बाद अब बबाल उत्पन हो गया है। भाजपा नेता की हत्या से नाराज लोगों ने एक मकान में तोड़फोड़

झारखंड : BJP नेता की मौत के बाद बबाल, गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो फूंकी; रोड जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के लातेहार में कोल व्यवसायी सह बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या के बाद अब बबाल उत्पन हो गया है। भाजपा नेता की हत्या से नाराज लोगों ने एक मकान में तोड़फोड़ की और घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। जसिके बाद इलाके में काफी तनावपूर्ण माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, कोल व्यवसायी सह बीजेपी नेता को घात लगाए अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया है। जिसके बाद घायल बीजेपी नेता राजेंद्र साहू की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। अज्ञात अपराधियों ने उनको 5 गोलियां मारी थीं। जैसे ही राजेंद्र साहू के मौत की जानकारी लातेहार के बालूमाथ पहुंची लोग इकट्ठा होने लगे। सड़क पर उतरी भीड़ अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। 


मालुम हो कि, कोल व्यवसायी सह बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू पर शनिवार को हमला हुआ था। अज्ञात अपराधियों ने उनपर फायरिंग की जिसमें उन्हें पांच गोलियां लगी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल राजेंद्र साहू को स्थानीय लोगों ने बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। 


आपको बताते चलें कि, बीजेपी नेता राजेंद्र साहू पर पिछले साल भी हमला हुआ था। हालांकि, तब उनका सुरक्षा गार्ड उनके साथ था इसलिए अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके थे। लेकिन इस शनिवार अपराधियों ने दोबारा हमला किया। राजेंद्र साहू की पहचान लातेहार में बड़े कोल व्यवसायी के रूप में है। इधर, हत्याकांड के विरोध में लोगों ने रांची-चतरा मुख्य मार्ग को बालूमाथ के पास जाम कर दिया है। 

संबंधित खबरें