ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड: भाई को डूबता देख बहन ने लगा दी छलांग, तालाब में डूबने से दोनों की हुई मौत

HAZARIBAGH: हजारीबाग में होली की खुशियां मातम में बदल गई। यहां भाई को डूबता देख बड़ी बहन ने तालाब में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक ब

झारखंड: भाई को डूबता देख बहन ने लगा दी छलांग, तालाब में डूबने से दोनों की हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAZARIBAGH: हजारीबाग में होली की खुशियां मातम में बदल गई। यहां भाई को डूबता देख बड़ी बहन ने तालाब में छलांग लगा दी, जिससे दोनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना इचाक थाना क्षेत्र के मगनपुर की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार को मगनपुर में 6 वर्षीय सौरव कुमार नहाने के लिए तालाब में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। पास ही खड़ी सौरव की बड़ी बहन सुमन भाई को डूबता देख चिल्लाने लगी। जब मदद के लिए कोई सामने नहीं आया तो भाई की जान बचाने के लिए समन ने तालाब में छलांग लगा दी। 


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तालाब से बाहर निकाला हालांकि तबतक दोनों भाई-बहन की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने का बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, एक साथ परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

टैग्स