ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

झारखंड : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो छात्र की मौत

RANCHI : झारखंड में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़

झारखंड : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो छात्र की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खूंटी सिमडेगा पथ से निकल कर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक की मौत हो गई है। 


दरअसल, जिला में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। खूंटी सिमडेगा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक की मौत हो गयी है। मृतकों की पहचान कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यहां खूंटी सिमडेगा मुख्य पथ के रिडुम चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों युवक वाहन की चपेट में आ गये, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। 


वहीं, मृतक की पहचान ओकड़ा अंबा टोली निवासी 20 वर्षीय आशीष भेंगरा और सुंदारी सोसो टोली के 20 वर्षीय विनय भेंगरा के रूप में की गयी है। दोनों के शवों को रेफरल अस्पताल तोरपा लाया गया। ये दोनों तोरपा संत जोसेफ कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र थे और वर्तमान में बिरसा कॉलेज से स्नातक पार्ट वन में नामांकन कराया था। 


इधर, सड़क हादसे की जानकारी पर तोरपा पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस घटना के संबंध में तोरपा थाना के सब इंस्पेक्टर महती बोपाई ने बताया कि घर वालों को सूचना दी गयी है। परिजनों से पूछताछ कर कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस दोनों के शव को थाना ले गई। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा।