ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

झारखंड : खेत से काम कर घर लौट रहे किसान पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाज के दौरान हुई मौत

KHUNTI : झारखंड में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन कहीं न कहीं अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ता

झारखंड : खेत से काम कर घर लौट रहे किसान पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KHUNTI : झारखंड में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन कहीं न कहीं अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला  खूंटी जिले से निकल कर सामने आया है। यहां खेत में काम कर रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खूंटी जिले के मारंगहादा गांव के एक किसान की हत्या कर दी गयी है। मरने वाले को नाम चमरा मुंडा है। यह घटना  थाना क्षेत्र के काड़े तुबिद की बताई जा रही है। किसान खेत में काम कर वापस लौट रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने अंधाधूंध फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। गोलीबारी की सूचना पर मारंगहादा पुलिस घटनास्थल पहुंची को घायल को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर अवस्था के कारण रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के पति का कहना है कि,  वह अपने पति का इंतजार कर रही थी। उसने अपने घर से कुछ दूरी पर चार-पांच लोगों को खड़ा देखा था। पर वो अंदाजा नहीं लगा सकी की वे अपराधी हैं और इस तरह की घटना को अंजाम देने आए हैं। उसने पुलिस को बताया कि अचानक गोली की आवाज सुनकर जब वो पहुंची तो देखा कि उसके पति जमीन पर घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। 


इधर, इस मामले में[पुलिस का कहना है कि, किसान पर अज्ञात अपराधियों ने हत्या की नियत से छह गोलियां बरसायी हैं। घटना स्थल से एक मिस फायर बुलेट और तीन खोखा बरामद किया है। किसान लांदुप पंचायत क्षेत्र के काड़े तुबिद गांव के रहने वाला था। यह रोपाई के लिए खेत में पानी पटाने के लिए गया था। काम खत्म कर के अपने घर लौट रहा था। खेत की ओर से जैसे ही वह घर जाने वाली सड़क पर आया तो घात लगाए अपराधियों ने गोलियां बरसा दीं.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।