ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

झारखंड : गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, राहत और बचाव कार्य जारी

GIRIDIH : झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है। यहां रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गई है। इस बस में करीब 30 लोग सवार थे। घटना में अभी कितने लोगों की जान और म

झारखंड : गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, राहत और बचाव कार्य जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GIRIDIH : झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है। यहां रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गई है। इस बस में करीब 30 लोग सवार थे। घटना में अभी कितने लोगों की जान और माल की हानि हुई है, इसकी जानकारी फिलहाल निकल कर सामने नहीं आयी है। बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है।  सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) नाम की बस बराकर नदी में जा गिरी है। यह घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी में का बताया जा रहा है।  बस जैसे ही बराकर नदी के पुल पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और नदी में जा गिरी।  इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।  


इधर, जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों की मिली तो  काफी भीड़ उमड़ पड़ी।  स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। आस - पास के लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी।  जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं।  जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बस पर तीस से अधिक लोग सवार थे।