ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग

झारखंड : ऑटो-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, बुरी तरह घायल हुआ ऑटो ड्राइवर

RANCHI : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों जान जा रही है। इसी क

झारखंड : ऑटो-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, बुरी तरह घायल हुआ ऑटो ड्राइवर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गुमला से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ऑटो और मोटरसाइकिल सवार में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। 


जानकारी के अनुसार, जिले के सिलम पुलिस कैंप के पास ऑटो और मोटरसाइकिल सवार में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार एक की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि दूसरे की मौत रांची के रिम्स ले जाते समय रास्ते में हो गई। इसे सबसे पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इस दौरान बीच रास्ते में ही इसकी मौत हो गयी। वहीं, इस घटना  में ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज रिम्स मे चल रहा है। 


वहीं, इस घटना में मृत युवक की पहचान शास्त्री नगर निवासी अशोक कुमार सिंह (50) और दूसरा करमटोली निवासी रोहित कुजूर (22) के रूप में हुई है। रोहित आटीआई की तैयारी कर रहा था साथ ही माता सहारा समूह का एंजेट भी था। ये दोनों बाइक से किसी काम के सिलसिले में सिलम से गुमला जा रहे थे तभी  गुमला से रायडीह जाने के दौरान तेज रफ्तार से ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें अशोक कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


इधर, इस घटना में ऑटो चालक को भी चोट आई है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसका इलाज रांची के रिम्स मे चल रहा है। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।